उमंग 2020 कार्यक्रम में दिखा बॉलीवुड सितारों का जलवा

मुंबई में पुलिस के इवेंट उमंग 2020 में शामिल होने के लिए पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। अभिनेता सलमान खान से लेकर शाहरुख खान और कटरीना कैफ से लेकर माधुरी दीक्षित तक कार्यक्रम में पहुंची थीं। यहां तक कि प्रियंका चोपड़ा न्यूयार्क से भारत उमंग में शामिल होने के लिए आईं थी।

जब पूरा बॉलीवुड एक साथ इकट्ठा हो तो स्टाइल और फैशन भी लाजवाब दिखेंगे। उमंग के इस कार्यक्रम में हीरोइनों से लेकर हीरों तक के शानदार अंदाज नजर आएं।

कुछ हीरोइनों ने लहंगे में जलवे बिखेरे। तारा सुतारिया का क्रीम रंग के लहंगे के साथ काले रंग का ब्लाउज और दुपट्टा खूबसूरत नजर आ रहा है। वहीं दिव्या खोसला कुमार ने बूटी वाले काले और मरून रंग के लहंगे को पसंद किया।

add

कृति सेनन ने इवेंट के लिए सफेद और गोल्डन रंग का लहंगा चुना। जिसमें उनका लुक खूबसूरत दिख रहा था। फुल स्लीव ब्लाउज की डीप नेक बैक और हाई बन में गजरा लुक को कांप्लिमेंट कर रहें हैं।

हीरो की बात करें तो सलमान खान नीले रंग के सूट संग मैचिंग के शूज पहने नजर आए। वहीं टाइगर श्राफ नीले रंग की जींस और काले रंग के ब्लेजर संग डैपर लुक में पहुंचे थे। वरुण धवन अपनी फिल्म का प्रमोशन करने मिलट्री शेड के जैकेट में कार्यक्रम में दिखे थे।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading