हम रुकने वाले नहीं, नीतियां ही नहीं नतीजे भी होंगे अलग – जगत प्रकाश नड्डा

भाजपा के नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी को उत्कर्ष पर ले जाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। जिन गिने-चुने राज्यों में पार्टी मजबूत स्थिति में नहीं हैं वहां भी कमल पहुंचाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और कई अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नड्डा ने कहा कि किसी राजनीतिक परिवार से नहीं होने के बावजूद पार्टी का उनका अध्यक्ष बनना सिर्फ भाजपा में संभव हैं। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में कहा, जो विश्वास, सहयोग आपने मुझ पर किया है, उसके लिए धन्यवाद करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि जिसे शीर्ष नेतृत्व को इतना प्यार मिला हो तथा कार्यकर्ता एवं नेताओं का साथ है तो मैं पूरी ताकत से आगे बढ़ूंगा।

नड्डा ने कहा कि भाजपा दूसरी पार्टियों से सिर्फ नीति-रीति में ही अलग नहीं हैं, उसके नतीजे भी अलग हैं। नड्डा ने कहा कि मेरी राजनीति में कोई पारिपारिक पृष्ठभूमि नहीं रही। हिमाचल प्रदेश के एक सुदूर गांव से आकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलती है तो यह सिर्फ भाजपा में संभव है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, हम अभी रुकने वाले नहीं हैं। अभी कुछ राज्य बचे हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारी पहुंच वहां तक भी पहुंचे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading