PATNA : अब ब्रेड खरीदने के लिए ढीली करनी होगी जेब, तीन साल के बाद बढ़ रहा है कीमत

#BIHAR #INDIA : पटना के लोगों की जेब अब ब्रेड खरीदने में ढीली होगी। इसकी कीमत तीन साल बाद बढ़ने वाली है। छोटे ब्रेड पर तीन रुपये और बड़े पर 10 रुपये तक अधिक खर्च करना होगा। बिहार बेकरी एसोशिएशन ने सोमवार को पटना में बैठक कर यह फैसला लिया है। एसोसिएशन अध्यक्ष एनके अग्रवाल ने बताया कि ब्रेड की बढ़ी कीमतें 26 जनवरी से लागू करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें की पटना में हर दिन औसतन 80 लाख रुपये का ब्रेड खाने में इस्तेमाल होता है। 10 से 12 कंपनियों के ब्रेड बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि, मोरिश और मदर ब्रेड ने दो दिन पहले ही अपने रेट बढ़ा दिए हैं। एसोसिएशन का कहना है कि पिछले तीन वर्ष में मैदा प्रति किलोग्राम पांच से छह रुपये महंगा हुआ है। रिफाइन और चीनी की कीमत भी बढ़ गयी है। मजदूरी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ायी गयी है। इससे ब्रेड बनाने से पहुंचाने के बाद नुकसान हो रहा था। मार्जिन को कम करने और फायदे को बढ़ाने को लेकर बेकरी एसोसिएशन ने निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने 14 तरह के ब्रेड की नई दरों की सूची जारी की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading