शिल्पा और राज को मिला ‘चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड’, जानें…

बॉलीवुड अदाकारा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा को सोमवार को शिल्पा और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं।

add

दरअसल शिल्पा और राज कुंद्रा को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। शिल्पा और राज को ये सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रदान किया गया।

इस दौरान शिल्पा ने प्रणब मुखर्जी के पैर छूकर भी उनके आशीर्वाद लिया।खास मौके पर शिल्पा ने कहा, ‘मैं यह पुरस्कार पाकर हकीकत में गर्व महसूस कर रही हूं। मुझे लगता है कि देश को स्वच्छ रखना हर एक नागरिक का कर्तव्य है। वास्तव में स्वच्छता दिमाग से शुरू होती है। ऐसे में जब हम अपना घर साफ रखते हैं, तो देश क्यों नहीं?’इसके आगे शिल्पा ने बताया, ‘इस वर्ष मैंने 480 पेड़ लगाए।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.