UP : रॉन्ग नंबर पर हुई मोहब्बत, 20 वर्ष के युवक ने 60 साल की वि’धवा महिला से रचाई शादी

#UP #INDIA : रामपुर में रॉन्ग नंबर पर बातचीत का सिलसिला कुछ इस तरह चला कि 20 वर्ष के युवक को 60 साल की विधवा महिला से मोहब्बत हो गई। दोनों के बीच फोन पर हर दिन बातचीत होने लगी। वीडियो कॉल के माध्यम से भी दोनों एक-दूसरे से बात करते रहे। अब दोनों अग्नि के सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला यूपी के रामपुर जिले के थाना अजीमनगर क्षेत्र के जटपुरा गांव का है। दो वर्ष पूर्व जटपुरा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय केसरवती के मोबाइल से एक रॉन्ग नंबर लग गया। ये नंबर हरदोई के निवासी 20 वर्षीय राकेश पाल का था। केसरबती और राकेश के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों को आपस में बातचीत कर पसंद आया, जिसके बाद फोन पर रोज़ बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्रेम में बदल गई।

युवक ने पहले केसरबती से प्यार का इजहार किया और शादी की पेशकश की, जिसके बाद दोनों ने जीवन साथी बनने का निर्णय ले लिया। शनिवार को हरदोई से राकेश पाल अपनी प्रेमिका के घर रामपुर के जटपुरा गांव आ पहुंचा। यहां दोनों शादी रचाकर आजीवन के लिए एक दूसरे के बंधन में बंध गए। फ़िलहाल इस शादी की चर्चा पूरे रामपुर में हो रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading