फरवरी के आखिरी सप्ताहांत पर आएगा ख’तरों के खिलाड़ी का पहला एपीसोड

मनोरंजन चैनल कलर्स ने इस सीजन के अपने सबसे महात्वकांक्षी शो ख’तरों के खिलाड़ी की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस रियलिटी शो का ट्रेलर पहले से ही चर्चा में है। अब चैनल ने बताया है कि इस शो का प्रसारण फरवरी महीने के आखिरी सप्ताहांत से शुरू कर दिया जाएगा।

add

ख’तरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन की शूटिंग बुल्गारिया की खूबसूरत जगहों पर हुई है। इस बार शो में करण पटेल, धर्मेश, शिविन नारंग, बलराज, करिश्मा तन्ना, अदा खान, अमृता खानवलकर, रानी चटर्जी, आरजे मलिष्का और तेजस्वी प्रकाश जैसे मशहूर सितारे शो के होस्ट रोहित शेट्टी के निर्देश पर हैरतअंगेज करतब करते दिखाई देंगे।

add

इस बार के शो की थीम है डर की यूनीवर्सिटी और शो के दौरान रोहित शेट्टी इन कलाकारों को जान खतरे में डाल देने वाले स्टंट्स के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करते नजर आने वाले हैं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.