#MUZAFFARPUR डीएम की अध्यक्षता में भूकं’प सु’रक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2020-01-23 at 19.00.08

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : भूक’म्प सु’रक्षा सप्ताह -2020 का आयोजन 21 से 28 जनवरी तक किया जाना है। इस क्रम में आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में भूकंप सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने की। मौके पर उप विकास आयुक्त उज्ज्वल कुमार सिंह, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार, आ’पदा-प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता संजीत कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी विभागों के पदाधिकारी, एसडीआरएफ के पदाधिकारी एवं कर्मी, सभी बीडीओ/सीओ उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2020-01-23 at 19.00.01

कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियो द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भूक’म्प सु’रक्षा सप्ताह मनाने का उद्देश्य जनमानस में जाग’रूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भू’कंप के प्रति संवे’दनशीलता बढ़ाना और भू’कंप के कारण आनेवाली मुसी’बतों से नि’पटने की क्ष’मता में वृद्धि करना है। उन्होंने सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियो और सभी बीडीओ/सीओ को निर्देश दिया कि जनमानस को जा’गरूक करने एवं सुर’क्षात्मक उपायों की जानकारी देने हेतु सभी विद्यालयों में पेंटिंग, चित्रकला, ना’रा लेखन, वाद-विवा’द, निबंध प्रतियोगीता आदि कराना सुनिश्चित करें।

img-20200112-wa00027758182130266017056.jpg

जिलाधिकारी ने कहा कि मुजफ्फरपुर जिला भूकं’प के दृष्टिकोण से जोन-4 में आता है। सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया एवं किशनगंज ज़ोन-05 में आते है। अतः इस प्राकृतिक आ’पदा की गंभी’रता को देखते हुए जनमानस में भू’कंप से ब’चाव एवं तैयारी एवं इसे लेकर जाग’रूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम में एसडीआरएफ के टीम द्वारा डेमो का प्रद’र्शन कर भूक’म्प से बचा’व के गुर सिखाए गए। विशेषकर प्रभावित व्यक्ति को सीपीआर कैसे देना है, इस बाबत डेमो के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading