ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए भारत दौरे पर पहुंच चुके हैं। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भी श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बोलसोनारो के बीच आज दिन में मुलाकात का कार्यक्रम है जिसके बाद दोनों देशों के बीच तेल और गैस, खनन तथा साइबर सुरक्षा सहित व्यापक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 15 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। बोलसोनारो शुक्रवार को यहां पहुंचे थे। उसके साथ उनकी बेटी लौरा बोलसोनारो, बहू लैटीसिया फिर्मो, आठ मंत्री, ब्राजील की संसद के चार सदस्य और बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल आया है।

