कपड़ों की वजह से ट्रोल हुए रणवीर सिंह, जानें क्या बोले यूज़र्स

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। रणवीर अपनी तस्वीरें यूजर्स के साथ साझा करते रहते हैं। जिसे उनके फैन्स काफी पसंद भी करते हैं। रणवीर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले ऐसे सेलेब्रिटीज में से एक हैं जो अक्सर अपने साथी कलाकारों की तस्वीरों पर भी कमेंट करते रहते हैं।

हाल ही में रणवीर ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों पर उनके फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। रणवीर सिंह अपने फैशन सेंस को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हैं।  इसका एक नजारा हाल ही में देखने को मिल रहा है उनके सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम अकाउंट पर।

add

रणवीर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में रणवीर जो कपड़े पहने हुए हैं वो वाकई ऐसे हैं जिन्हें कोई भी आम तो क्या खास व्यक्ति भी पहनने से पहले दस बार सोचेगा।

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। रणवीर की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए मशहूर कॉमेडियन गौरव गेरा ने लिखा, ‘क्या है ये? आशा पारेख जी ने एक फिल्म में पहना था।’

add

वहीं कई यूजर्स रणवीर के फोटो पर कमेंट कर लिख रहे हैं कि ‘बीवी के कपड़े पहन लिए’। एक यूजर ने लिखा, ‘ये ड्रेस तो दीपिका ने ओम शांति ओम में पहनी थी।’ यूजर्स रणवीर को उनकी ड्रेस के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वैसे बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब रणवीर अपनी ड्रेस के लिए ट्रोल हो रहे हैं। इससे पहले भी रणवीर कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल हो चुके हैं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading