
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह 2020 का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। वे मतदाता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित थे।

आयुक्त ने इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नव पंजीकृत मतदाताओं एवं मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रास्ट्रीय मतदाता दिवस भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है। इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी हेतु शपथ लेनी चाहिए। क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यक्ति का वोट देश के भावी भविष्य की नींव रखता है इसलिए हर व्यक्ति राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनता है।

उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं की संख्या बढ़े, विशेषकर युवा मतदाताओं के चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी के बारे में जागरूकता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है ।यह दिन वोट के अधिकार और भारत के लोकतंत्र मनाने का भी दिन है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं विशेष रूप से पात्र लोगों के नामांकन में वृद्धि करना है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हर वर्ष सभी भारत के नागरिकों को अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की याद दिलाता है।

प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा अन्य सभी उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने, लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने, निर्भीक हो धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से सम्बंधित शपथ दिलाई गई।

वही जिला जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर आलोक रंजन घोष ने कहा कि मतदाता सूची में युवा वर्ग एवं महिलाओं का नामांकन और अधिक हो ताकि चुनावी प्रक्रिया में उनके ठोस भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा की विश्व में सबसे बड़े लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा ।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सर्वोच्च अधिकार है। भारतीय नागरिक उसका उपयोग करें उन्होंने कहा कि एक सशक्त मजबूत और पवित्र लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की अहम भूमिका है।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त मनेश कुमार मीना ,उप विकास आयुक्त उज्जवल कुमार सिंह ,आयुक्त के सचिव-श्याम किशोर, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। वही राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया। स्वीप आईकॉन रंजना सरकार एवं अभ्युदय शरण के द्वारा भी रास्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं की सहभागिता एवं मतदाता जागरूकता पर कई महत्वपूर्ण सुझाव किये गए।कार्यक्रम में नव पंजीकृत युवा मतदाताओं को रंगीन इपिक कार्ड प्रदान किया गया साथ ही 22 बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

स्वीप आइकॉन रंजना सरकार एवं अभ्युदय शरण को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर समाहरणालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम की प्रस्तुति भी की गई ।समाहरणालय परिसर में रंगोली भी बनाई गई एवं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। अपर समाहर्ता अतुल कुमार वर्मा ने अंत मे धन्यवाद ज्ञापन किया।
