MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : सोमवार अहले सुबह काँटी थाना क्षेत्र के सदातपुर के निकट सड़क दु’र्घटना में बाइक सवार भाई-बहन बुरी तरह ज़’ख़्मी हो गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से गं’भीर रूप से घा’यल दोनों को इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ युवक की हालात चिं’ताजनक बताई जा रही है.सूचना पर पहुंची काँटी थाना पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को हि’रासत में लेते हुए दुर्घ’टनाग्रस्त ट्रक और बाइक को अपने क’ब्जे में ले थाना लें गई और कार्रवाई में जुटी है.

मिली जानकारी के अनुसार मुज़फ्फरपुर जिला के काँटी थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी के समीप सदातपुर में ट्रक की ठोकर से बाइक सवार भाई-बहन बुरी तरह घा’यल हो गए. घा’यलों की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के के धनइयां गाँव निवासी उमा शंकर कुमार और उनकी छोटी बहन सविता कुमारी के रूप में की गई है. दोनों भाई-बहन मुजफ्फरपुर में स्नातक की परीक्षा देने अपने घर साहेबगंज से सुबह 8 बजे निकले थे.

घा’यल उमाशंकर कुमार और सविता कुमारी के चाचा विजय राय साहेबगंज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता बताये जाते हैं. सड़क दु’र्घटना के बाद हाईवे पर काफ़ी भी’ड़ इकठ्ठा हो गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लगा गई. घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंच जा’म साफ करवाया और चालक खलासी को अपने हि’रासत में ले लिया.





