भारत में फ’र्जी ख़बरों का प्रसार रोकने के लिए गूगल खर्च करेगा 10 लाख डॉलर

भारतीयों में खबरों के प्रति समझ बढ़ाने के लिए गूगल ने 10 लाख डॉलर (करीब 7.12 करोड़ रुपये) खर्च करने का निर्णय लिया है। दिग्गज तकनीकी कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की। गूगल ने कहा कि यह पैसा एक वैश्विक गैर लाभकारी संगठन इंटरन्यूज को दिया जाएगा, जो इस परियोजना के लिए 250 पत्रकारों, फास्ट चैकर्स, विद्वानों और एनजीओ कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार करेगा।

IMG-20200128-WA0103.jpg

गूगल ने यह घोषणा अपनी उस प्रतिबद्धता के चलते की है, जिसमें उसने विश्व स्तर पर खबरों की समझ बढ़ाने के लिए 1 करोड़ डॉलर (करीब 71.27 करोड़ रुपये) खर्च करने का संकल्प लिया था। गूगल की यह घोषणा ऐसे समय आई है, जब आमतौर पर समाचार प्रकाशकों, खासतौर पर डिजिटल प्लेटफार्म पर काम कर रही न्यूज वेबसाइटों पर झूठी जानकारियां प्रसारित करने में जुटे होने का आ’रोप लग रहा है।

add1

उन्होंने कहा कि वैश्विक व स्थानीय विशेषज्ञों की टीम द्वारा एक पाठ्यक्रम तैयार किया जाएगा, जो सात भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। गूगल ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चुने गए लोग भारत के गैर मेट्रो शहरों में जाकर इंटरनेट का उपयोग करने वाले नए लोगों को ट्रेनिंग देंगे ताकि वे अपने सामने आने वाली जानकारी का बेहतर तरीके से आकलन कर सकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading