टेक कंपनी सैमसंग ने दुनिया के पहले 5जी टैबलेट गैलेक्सी टैब एस6 को कोरिया में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस टैब के साथ स्मार्ट एस पैन दिया है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें 10 इंच की डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और कैमरा का सपोर्ट मिलेगा। लेकिन इस टैब को भारतीय बाजार में नहीं उतारा जाएगा, क्योंकि यहां अब तक 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध नहीं है।
कंपनी ने गैलेक्सी टैब एस6 5जी के छह जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 999,900 KRW (करीब 60,280 रुपये) रखी है। फिलहाल, इस टैब की सेल को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।

कंपनी ने इस टैब में 10.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी है। इसके साथ ही यूजर्स को बेहतर साउंड के लिए AKG-ट्यून्ड क्वाड स्पीकर्स मिलेंगे, जो डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा यूजर्स को एस पैन का सपोर्ट भी दिया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ इस टैब में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 7,040 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कैमरा की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का शूटर मौजूद है। वहीं, यूजर्स 8 मेगापिक्सल वाले कैमरा से सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। रियर कैमरे के साथ वाइड एंगल भी मिलेगा।
