सैमसंग के लेटेस्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 10 लाइट की सेल आज से शुरू हो गई है। ग्राहक इस मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन की खरीदारी करने पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे।
सैमसंग ने इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ भारतीय बाजार में उतारा है, जिसमें एक 6 जीबी रैम और दूसरा 8 जीबी रैम का वेरिएंट है। वहीं, कंपनी ने पहले वेरिएंट की 38,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की 40,999 रुपये कीमत रखी है।

इसके अलावा यह फोन ऑरा ग्लो, ऑरा ब्लैक और ऑरा रेड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है।
इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है। इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें तीनों कैमरे 12 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
