मां को याद कर भा’वुक हुए अर्जुन कपूर, जानें

बोनी कपूर की पहली पत्नी और अर्जुन कपूर की मां मोना शौरी कपूर का आज जन्मदिन है। मोना अगर जिंदा होतीं तो अपना 56वां जन्मदिन मना रही होतीं। मोना कपूर का पांच महीनों से कैंसर के कारण साल 2012 में निधन हो गया था। मोना अपने बेटे की डेब्यू फिल्म इश्कजादे भी नहीं देख पाई थीं।

नि’धन के इतने साल बाद भी अर्जुन अपनी मां को बहुत याद करते हैं। मां के जन्मदिन पर अर्जुन ने एक इमोशल पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने जन्मदिन की तस्वीर शेयर की है जिसे उन्होंने आखिरी बार अपनी मां के साथ मनाया था। इस तस्वीर में मां के साथ खड़े अर्जुन बेहद खुश लग रहे हैं।

add

अर्जुन ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- हैपी बर्थडे मां, लव यू। उम्मीद करता हूं कि आप जहां भी होंगी मुस्कुरा रही होंगी। यह आखिरी बर्थडे की तस्वीर है जो हमने साथ मिलकर मनाया था।

अर्जुन ने आगे लिखा है- ‘काश हम आपके साथ और जन्मदिन मना पाते। मैं आपको याद करता हूं ये कहना थोड़ा स्वार्थी हो जाता है लेकिन हां मैं सच में आपको बहुत याद करता हूं। मैं सिर्फ 25 साल का था जब मैंने आपको खोया, लेकिन मैं मजबूत बनने और दिखने की कोशिश करता हूं क्योंकि समाज मुझसे यही उम्मीद करता है।’

add1

अर्जुन ने लिखा- ‘कई बार ऐसे मौके आते हैं जब मैं कमजोर पड़ जाता हूं। मैं आपसे अपनी शिकायतें करता हूं और आपको अपनी फिजूल की बातों से परेशान करता हूं। हैपी बर्थडे मॉम। काश हम और भी बर्थडे साथ में सेलिब्रेट कर पाते। अंशुला भी बिल्कुल आपकी तरह ही है।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading