बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे भले ही दो फिल्म पुरानी हीरोइन हों लेकिन उनका स्टाइल और फैशन सेंस कमाल का है। रेड कार्पेट लुक हो या फिर कोई कैजुअल आउटिंग उनका ड्रेसिंग सेंस ऐसा होता है कि हर कोई उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सकता।

फिल्मफेयर अवार्ड शो नॉमिनेश नाइट के रेड कार्पेट से उनका लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

फिल्मफेयर अवार्ड के नॉमिनेशन नाइट लिए तैयार अनन्या पांडे ने अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने काले रंग का थाई हाई स्लिट गाउन पहन रखा है। फुल स्लीव वाले इस गाउन में पिंक कलर का बड़ा सा बो लगा है। जो इस गाउन की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है और ड्रेस को रैंप रेडी बना रहा है।
