DELHI : शाहीनबाग प्र’दर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड पर रैली को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्ष को मुझसे शिकायत है। पीएम मोदी ने कहा, आज देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि जब विपक्ष को किसी सरकार से शिकायत है। ये कहते हैं कि मोदी जी इतनी जल्दी क्या है? जरा धीरे धीरे काम करों, इतनी तेजी से एक के बाद एक बड़े फैसले क्यों ले रहे हो? इसकी जरूरत क्या है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीलमपुर हो, जामिया हो या फिर शाहीनबाग, बीते कई दिनों से सिजिटनशिप अमेंडमेंट बिल को लेकर प्रदर्शन हुए। क्या ये प्रदर्शन सिर्फ एक संयोग है। नहीं। ये एक प्रयोग है। इसके पीछे राजनीति का एक ऐसा डिजाइन है, जो राष्ट्र के सौहार्द को खंडित करने वाला है।

पीएम मोदी ने दिल्ली की रैली में कहा कि भारत नफरत की राजनीति से नहीं बल्कि विकास की नीति से चलेगा। पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली के लोगों ने एक-एक वोट से भाजपा की ताकत बढ़ाई है। सातों सीटें देकर दिल्ली के लोगों ने बता दिया था कि वो किस दिशा में सोच रहे हैं। देश बदलने में दिल्ली के लोगों ने बहुत मदद की है। अब दिल्ली के लोगों का वोट अपनी दिल्ली को भी बदलेगा। दिल्ली रैली में PM मोदी ने कहा कि शाहीनबाग प्रदर्शन संयोग नहीं, प्रयोग है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading