#BIHAR #INDIA : 5 फरवरी को राजद में 50 जिलाध्यक्षों की घोषणा की जाएगी. हाल में पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की बैठक हुई थी. बैठक के बाद रघुवंश प्रसाद ने मीडिया से कहा था कि जल्द ही पार्टी का विस्तार होगा और बूथ स्तर पर समिति का गठन होगा. जिसका असर देखने को मिला.

बता दें कि रघुवंश प्रसाद सिंह ने जिलाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई थी. उन्होंने जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लालू यादव को पत्र लिखा था. जिसके बाद उनकी बैठक जगदानंद सिंह के साथ हुई. शनिवार को लालू यादव से भी मिलकर आए.5 फरवरी को आरजेडी के 50 जिलाध्यक्ष के नामों का ऐलान किया जाएगा. 8 फरवरी को सभी जिलाध्यक्षों की बैठकी होगी. इसमें जगदानंद सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे.
