बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर एक मुसीबत आ गई है। रोजवैली पोंजी घोटाले में शाहरुख से जुड़ी कंपनी समेत तीन कंपनियों की 70 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मल्टीपल रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता और कोलकाता नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड पर यह कार्रवाई की है।
शाहरुख आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक और निदेशक हैं। इनमें तीनों कंपनियों के बैंक खातों में 16.20 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के रामनगर और महिशदल में 24 एकड़ जमीन, मुंबई के दिलकप चैंबर में एक फ्लैट, कोलकाता के ज्योति बसु नगर में एक एकड़ जमीन और रोजवैली समूह का एक होटल शामिल है।

प्रवर्तन निदेशालय का मानना है कि रोजवैली घो’टाला, शारदा पोंजी घोटाले से ज्यादा बड़ा घो’टाला है। रोजवैली चिटफंड घो’टाले में रोजवैली ग्रुप ने लोगों से दो अलग-अलग स्कीम का लालच दिया और आम लोगों का पैसा ह’ड़प लिया। इसके जरिए कंपनी ने लोगों से 17,520 करोड़ रूपये लिए। जिसमें से 10,850 रूपये लोगों को वापस कर दिए गए और बाकी 6670 करोड़ राशि अभी भी बकाया है।
नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स इंडियन प्रीमियर लीग की क्रिकेट टीम है और इसके निदेशकों में अभिनेता शाहरुख खान, गौरी खान के साथ-साथ जूही चावला के पति जय मेहता शामिल हैं।
