बाइक रेसिंग, स्टंट्स, एक्शन और बड़ी चोरियां। इस समीकरण को सुन बच्चा-बच्चा बता देगा कि हम फिल्म ‘धूम’ की बात कर रहे हैं। लोगों को दिवाना बना देने वाली इस फ्रेंचाइजी की तीन पार्ट के बाद अब चौथे किस्त की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान के बाद ‘धूम’ प्रेंचाइजी से अक्षय कुमार के जुड़ने की खबरें इन दिनों मीडिया में चल रही हैं।

हालांकि अब यह साफ हो गया है कि अक्षय ने इस फिल्म को साइन नहीं किया है और ऐसी सारी चर्चाएं, अफवाह से अधिक कुछ भी नहीं है। पिछले साल अक्टूबर महीने में भी ऐसी चर्चा तेज हो गई थी कि ‘धूम 4’ को अक्षय का साथ मिलने जा रहा है लेकिन यशराज बैनर से सीधे तौर पर इससे इनकार कर दिया था।

उनहोंने साफ कह दिया था कि अभी तक उन्होंने ऐसी कोई भी योजना नहीं बनाई है। ‘धूम’ यशराज फिल्म्स के लिए काफी महत्वपूर्ण फ्रेंचाइजी है। पिछले कुछ समय से ‘धूम’ से अक्षय के जुड़ने और अभिषेक बच्चन या उदय चोपड़ा के फिल्म का साथ छोड़ने पर यशराज ने यह कहकर पूर्ण विराम लगा दिया है कि अभी ‘धूम 4’ की स्क्रिप्ट को लेकर किसी भी तरह की तैयारी शुरू नहीं हुई है।