चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने मेटबुक डी 14 और डी 15 लैपटॉप को ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इन दोनों लैपटॉप में लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा हुवावे फ्रीबड्स 3 को भी उतारा गया है। इससे पहले भी कंपनी ने कई लैपटॉप ग्लोबल लेवल पर पेश किए थे।

कंपनी ने मेटबुक डी 14 की 649 पाउंड (करीब 60,200 रुपये) और डी 15 की 599 पाउंड (करीब 55,600 रुपये) कीमत रखी है। वहीं, ग्राहक इन दोनों लैपटॉप को 13 फरवरी से 20 फरवरी के बीच प्री-बुक कर सकेंगे। लेकिन इन दोनों लैपटॉप की बिक्री कब से शुरू होगी इसकी जानकारी नहीं मिली है।

कंपनी ने इस लैपटॉप में 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 पिक्सल है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें 12 एनएम एएमडी रेजन 3500यू प्रोसेसर और आठ जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह लैपटॉप विंडो 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।