
CHAPRA : बिहार में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. घटना छपरा के बनियापुर की बताई जा रही है. जहां एक बेलगाम ट्रक ने दो भाइयों समेत एक बैंककर्मी को रौंद दिया. हादसा अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से हुआ. मृतक दोनों सगे भाई थे जिनमें एक रामबाबू सिंह भभुआ स्थित पीएनबी का कैशियर थे और छठ की छुट्टी में आए थे.
वो छुट्टी खत्म होने पर भाई के साथ वापस भभुआ जा रहे थे तभी बनियापुर के ख़बसी मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौत हो गई. मृतकों में इसुआपुर के नागराज गांव निवासी रामबाबू सिंह और उनके भाई गुड्डू सिंह का नाम शामिल है.

दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल मामले की तलाश में जुटी है.