जल्द ही भारत में लॉन्च होगा WhatsApp Pay

इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में पेमेंट को लेकर पिछले दो साल से तैयारी चल रही है। वहीं अब खबर है कि WhatsApp Pay जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। व्हाट्सएप पे को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से लाइसेंस मिल गया है। एनपीसीआई से लाइसेंस मिलने के बाद व्हाट्सएप के जरिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की मदद से पेमेंट किया जा सकेगा।

add

व्हाट्सएप पेमेंट के लिए कंपनी साल 2018 से ही बीटा टेस्टिंग कर रही है। इसके लिए व्हाट्सएप ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। एनपीसीआई से लाइसेंस मिलने की पुष्टि अभी तक व्हाट्सएप ने आधिकारिक तौर पर नहीं की है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले फेज में व्हाट्सएप पे का एक्सेस करीब 1 करोड़ लोगों को मिलेगा, जबकि भारत में व्हाट्सएप के यूजर्स की संख्या 40 करोड़ के पार है।

add1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading