पद्मश्री सम्मान ने अदनान सामी के करियर को दिया पुनर्जीवन

हिंदी सिनेजगत और संगीत उद्योग में अरसे से हाशिये पर पड़े गायक अदनान सामी को भारत सरकार से मिले पद्मश्री सम्मान ने उनके करियर को भी पुनर्जीवित कर दिया है। देश की नंबर एक म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज ने उनका नया गाना रिलीज करने का फैसला किया है।

add

इस बारे में अदनान कहते हैं, ‘मैंने खुद को काफी समय तक आराम दिया। हाल ही में जब पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई तब से ही मैं बहुत ही आनंदित महसूस कर रहा हूं। टी-सीरीज और मेरा बहुत पुराना और प्यारा रिश्ता पिछले 20 वर्षों से चल रहा है। हम कुछ समय से एक साथ काम करने के लिए बातचीत करते रहे हैं।

add1

मैंने भी महसूस किया कि अब आराम बहुत हो गया। मैं उन लोगों का अहसान मानता हूं जिन्होंने मुझे बहुत कुछ दिया और वापस लौटाने के लिए मौका दिया। अपने नए गाने ‘तू याद आया’ के जरिए मैं उन लोगों को स्नेह और प्यार के साथ धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इतने वर्षों तक आशीर्वाद दिया।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading