सामने आई ‘सूरज पर मंगल भारी’ की पहली झलक

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। यह खास सीन मुंबई के भीड़-भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर शूट किया गया है।

अभिषेक शर्मा निर्देशित इस फिल्म के प्री क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग स्टेशन के 10 नंबर प्लेटफॉर्म पर संपन्न की गई। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार, ‘जब लोगों को पता चला कि हम सीएसएमटी पर शूट करने जा रहे हैं तो वहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

add

प्लेटफॉर्म पर शूट करने के लिए हमारे पास करीब 150 जूनियर आर्टिस्ट अंदर मौजूद थे। सितारों की एक झलक पाने के लिए वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया था। वहीं फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा ने कहा, ‘फिल्म में क्लाइमेक्स से पहले का एक सीन है जिसमें रेलवे स्टेशन की जरूरत थी।

यह फिल्म नब्बे के दशक पर आधारित है जिसके लिए विक्टोरिया टर्मिनल  शूटिंग के लिए एकदम मुफीद जगह थी। हमने शूटिंग के लिए सभी जरूरी अनुमति ले ली थी।

add1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading