बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर के रेडियो शो में हाल ही में सारा अली खान पहुंचीं। शो में सारा ने सारे सवालों के बेबाक तरीके से जवाब दिए। तैमूर से लेकर अपने बढ़े वजन को लेकर सारा ने सभी सवालों पर बात की।
इसी दौरान सारा ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर करीना ने उन्हें बोरिंग बता दिया फिल्मों में आने से पहले सारा का वजन काफी बढ़ा हुआ था।

शो में करीना ने इसका जिक्र करते हुए कहा कि ‘वजन कम करने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बदलाव आए हैं?’
सारा ने अपने खान-पान पर काफी कंट्रोल किया। करीना कहती हैं कि ‘क्योंकि अब तुम पिज्जा नहीं खाती और बाकी सारी चीजें नहीं करती तो अब तुम काफी बोरिंग हो गई हो।’ इस पर सारा जवाब देती हैं कि ‘हां, लेकिन अब मैं पिज्जा खरीदने के लिए पैसे कमा सकती हूं।
करीना ने आगे पूछा कि ‘इसके अलावा, क्या उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर और ज्यादा लोगों ने कमेंट किए? सारा ने बताया कि ‘नहीं किसी ने भी मुझ पर कमेंट जैसी कोई बात नहीं की। असल में मुझे इन सबसे फर्क नहीं पड़ता। बढ़े हुए वजन के बावजूद मेरा आत्मविश्वास कम नहीं था।’
