उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आरक्षण से जुड़े एक मामले में फैसला सुनाते हुए पदोन्नति में आरक्षण को मौलिक अधिकार मानने से इनकार कर दिया। ये फैसला केंद्र सरकार के गले में की हड्डी बन रहा है और विपक्ष इसपर ह’मलावर होने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है।

अब इस पर बॉलीवुड एक मशहूर अदाकारा ने प्रियंका को जवाब दिया है। प्रियंका के इस बयान पर अभिनेत्री पूजा बेदी ने उनको खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने भाजपा का समर्थन करते हुए ट्वीट किया, ‘प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि भाजपा कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है।
अगर हम एक भारत और मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा। यह कदम निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है। यह आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती।’
