टेलीविज़न रियलिटी शो बॉस के सीजन 13 का फिनाले बीते शनिवार को हुआ। दर्शकों ने सलमान खान के बिग बॉस 13 को काफी पसंद किया। शो के अंदर सलमान खान ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बारे में बिग बॉस के घर में मौजूद सदस्यों से पूछा, जिसका आरती सिंह ने हैरान कर देने वाली जवाब दिया। इसके बाद से आरती सिंह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं।
दरअसल बिग बॉस 13 के ग्रैंड फिनाले में सुनील ग्रोवर ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया। वह शो के अंदर अलग-अलग गेटअप्स में पहुंचे और बिग बॉस के बारे में बताने लगे। इस दौरान सुनील ग्रोवर ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का भी गेटअप्स और एक्टिंग की।
उनका एक्ट खत्म होने के बाद सलमान खान ने बिग बॉस के सभी फिनालिस्ट्स से पूछा कि नीली रंग की पगड़ी और सफदे दाढ़ी में वो कौन थे ? इस पर गोविंद का भांजी और बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट आरती सिंह ने तुरंत कहा कि मनमोहन देसाई थे।

आरती सिंह के इस जवाब को सुनकर सलमान खान सहित शो में मौजूद सभी कंटस्टेंट्स और दर्शक जोर से हंसने लगे, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम को गलत बताने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह को ट्रोल कर दिया है।
एक ने लिखा, आरती सिंह ने मनमोहन सिंह को मनमोहन देसाई बोल दिया, वह दिखने में क्यूट था,लेकिन मेरी और मेरे परिवार के लोग अपनी हंसी नहीं रो सकते।
दूसरे ने लिखा, मैं तो हंसते-हंसते गिर गई, सलमान खान का रिएक्शन भी शानदार था। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
