हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अदाकारा लिन कोहेन का 86 साल की उम्र में नि’धन हो गया है। उन्होंने सुपरहिट टेलीविजन सीरीज ‘सेक्स एंड द सिटी’ में मैगडा का किरदार निभाया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

अंग्रेजी वेबसाइट डेडलाइन की खबर के अनुसार लिन कोहेन के नि’धन की खबर उनकी मैनेजमेंट कंपनी ने दी है।
आखिरी वक्त में उनके साथ उनके पति रोनाल्ड कोहेन थे।

हालांकि उनकी मौ’त कैसे हुई इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। टेलीविजन के अलावा लिन कोहेन थियेटर का भी काफी बड़ा नाम थीं। उन्होंने लंबे समय तक थियेटर में भी काम किया।