हाल ही में फिल्म फेयर अवॉर्ड समारोह का आयोजन गुवाहाटी में हुआ था । अदाकारा अनन्या को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवॉर्ड मिला । अनन्या इस अवॉर्ड के मिलने से काफी खुश हैं । अनन्या ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और परिवार को धन्यवाद कहा है ।

अनन्या को अवॉर्ड मिलने पर उनके पिता चंकी पांडे भी बेहद खुश हैं । बेटी को अवॉर्ड मिलने पर चंकी ने कहा, ’34 साल के मेरे करियर में मैं ‘तेजाब’ , ‘आंखें’, ‘हाउसफुल’ और ‘अपना सपना मनी मनी’ जैसी फिल्मों के लिए 4 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुआ लेकिन मैं एक बार भी फिल्मफेयर अवार्ड जीत नहीं पाया ।’

‘जब अनन्या इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई तो मैं बहुत खुश था लेकिन, कल जब उसने ये अवार्ड जीता तो खुशी से मेरी आंखों में आसूं आ गए । मुझे बिलकुल विश्वास नहीं हो रहा था कि उसने ये कर दिखाया । वह ये अवॉर्ड डीजर्व करती है और फिल्मफेयर इस देश के सबसे लोकप्रिय और सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड्स में से एक हैं ।