प्रधानमंत्री और प्रकाश जावड़ेकर से रणदीप हुड्डा ने की ये अपील, यूज़र ने की तारीफ़

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बाबुल सुप्रियो और पर्यावरण मंत्रालय से एक अपील की। रणदीप हुड्डा ने इन सभी को ट्विटर पर टैग करते हुए वन विभाग के कर्मियों को सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के जितना ही लाभ देने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘जैसा कि पहले भी बताया गया है, क्या वन विभाग के कर्मियों को सीमा की रक्षा करने वाले सभी वर्दीधारी कर्मियों के समान ही लाभ नहीं दिया जाना चाहिए?’ रणदीप हुड्डा के इस ट्वीट पर बहुत सारे लोगों ने सहमति जताई है।

add

एक यूजर ने लिखा है कि वन विभाग के कर्मियों को उतनी सुविधाएं नहीं मिलतीं, वो कम संसाधनों में भी अपना काम करते हैं।

वहीं एक और यूजर ने रणदीप हुड्डा की तारीफ करते हुए लिखा कि आपने बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है।

add 1

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading