हॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘क्वीन ऑफ कैटवे’ की बाल अदाकारा निकिता पर्ल वालिग्वा की ब्रेन ट्यू’मर से मौ’त हो गई। निकिता महज 15 साल की थी। उन्होंने स्पोर्ट्स ड्रामा क्वीन ऑफ कैटवे में ग्लोरिया का किरदार निभाया था।

इस फिल्म को भारतीय मूल की अमेरिकी निर्देशक मीरा नायर ने निर्देशित किया था। यह फिल्म यूगांडा की स्लम में रहने वाली शतरंज की खिलाड़ी फियोना मुतेसी पर आधारित थी।

मीरा नायर ने निकिता की मौ’त पर दु’ख जताते हुए कहा, ‘इस बच्ची ने अंत तक ‘लाइलाज बीमारी’ से ल’ड़ाई जारी रखी। आपको विदाई प्रिय निकिता।