प्रथम विश्व यु’द्ध पर आधारित हॉलीवुड फिल्म ‘1917’ का दुनिया भर में कमाई का सिलसिला बरकरार है। रिलायंस एंटरटेनमेंट, एंबलिन पार्टनर्स जैसे विभिन्न प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनिया भर में अभी तक करीब 2100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई का यह सिलसिला अब भी जारी है।

बॉक्स ऑफिस की सफलता के साथ ही फिल्म को क्रिटिक्स की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
यह फिल्म दुनिया भर के अवॉर्ड समारोहों में भी अपना जादू बिखेर चुकी है।
भारत में यह फिल्म रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा 17 जनवरी को रिलीज की गई है।
