टीवी के लोकप्रिय शो ‘कहां हम कहां तुम’ की, जिसका पर्दा बहुत ही जल्द गिरने वाला है। धारावाहिक ‘कहां हम कहां तुम’ की कहानी अच्छी होने की वजह से शो को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं, जिसमें डॉ रोहित सिप्पी के रूप में करण वी ग्रोवर और सोनाक्षी रस्तोगी के किरदार में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

इस शो को औसतन 1.6 से लेकर 2.0 तक की रेटिंग मिली है, जोकि टीवी के कार्यक्रम के लिए अच्छी मानी जाती है। टीआरपी के मामले में इस हफ्ते शो भारत में नौवें स्थान पर रहा, जबकि यूके में इस शो को अव्वल दर्जा दिया गया। इस हिसाब से देखा जाए तो शो की टीआरपी भी बेहतर है, इसके बावजूद भी इस धारावाहिक को बंद किया जा रहा है।

खबरों के मुताबिक यह शो मार्च की 14 तारीख को अपना अंतिम एपिसोड प्रसारित करेगा। इस सोशल मीडिया के जमाने में शो के प्रशंसकों को जैसे ही धारावाहिक के बंद होने की खबर लगी, उन्होंने शो के निर्माताओं संदीप सिकंद और वीना सिकंद को टैग करके पोस्ट लिखना शुरू कर दिया।