लॉन्च हुआ रहमान की म्यूजिकल फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ का ट्रेलर

संगीतकार एआर रहमान ने अपनी फिल्म ’99 सॉन्ग्स’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। जिसका निर्देशन विश्वेश कृष्णमूर्ति ने किया है। फिल्म में इहान भट्ट, एडल्सी वर्गीज मुख्य किरदार में हैं। दोनों ही इस फिल्म के जरिए डेब्यू कर रहे हैं।

इनके अलावा राहुल राम, तेनेजिन दल्हा, रंजीत बरोट, मनीषा कोइराला और लीजा रे भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के जरिए ए. आर. रहमान लेखक और निर्माता के तौर पर अपनी पारी शुरू कर रहे हैं।

add

फिल्म की कहानी जय नाम के एक लड़के पर आधारित है जो जिंदगी में सिर्फ दो चीजों से प्यार करता है। पहला संगीत और दूसरी उसकी गर्लफ्रेंड सोफी। संगीत और मोहब्बत के जरिए मेकर्स ने दर्शकों को आकर्षित करने की पूरी कोशिश की है।

ट्रेलर में गिने चुने डायलॉग्स है जो प्रभावित करने में कामयाब साबित होते हैं। यह सभी संवाद संगीत और मोहब्बत पर ही आधारित है जैसे- ‘एक गाना पूरी दुनिया बदल सकता है’, ‘दूरियों का भरोसा कभी नहीं करना चाहिए…वो अक्सर गलतियां करवाती हैं’, ‘खुद से मोहब्बत खत्म नहीं होती तुम आर्टिस्ट की’ और ‘म्यूजिक इस दुनिया का एक आखिरी बचा हुआ जादू है।’

add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading