शहनाज से शादी के सवाल पर सिद्धार्थ शुक्ला ने, कुछ यूँ दिया जवाब

‘बिग बॉस 13’ के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज कौर गिल को एक साथ देखने के लिए उनके प्रशंसक बेसब्र थे। प्रशंसकों का यह इंतजार उस वक्त खत्म हो गया जब सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के शो ‘मुझसे शादी करोगे’ में आए।

सिद्धार्थ शो में दोस्त के तौर पर आए थे। सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज ने उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद सिद्धार्थ शहनाज की तारीफें करने लगे।

add

सिद्धार्थ ने कहा कि- ‘इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झ’गड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झ’गड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।’

सिद्धार्थ की ये बातें सुनकर शहनाज खुश हो जाती हैं। वो सबके सामने सिद्धार्थ से कहती हैं कि ‘तू ही अब शादी कर ले इतनी तारीफ कर रहा है तो।’

जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- ‘अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।’

add 1

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading