चाइनीज मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी लेनोवो जल्द ही भारत में अपने कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली है जिनमें HT 10 pro वायरलेस ईयरबड्स जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।
लिनोवो ने अपने ईयरबड्स के लिए EQ टेक्नोलॉजी भी पेश की है जो कि यूजर्स को म्यूजिक का एक खास अनुभव देगा। इस टेक्नोलॉजी के जरिए यूजर्स को डांस, बीट्स और एक्स्ट्रा बास जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इस टेक्नोलॉजी के साथ यूजर्स को इक्विलाइजर भी मिलेगा जिसे एक बटन से एक्टिव किया जा सकेगा। लेनोवो HT 10 pro की कीमत 4,499 रुपये है। इसमें वायरलेस वाटरप्रूफ स्टेरियो डुअल माइक्रोफोन है।
इसकी बैटरी को लेकर 48 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है, जबकि स्टैंडबाय टाइम 200 घंटे का है। इस ईयरबड्स में एचडी साउंट क्वालिटी मिलेगी। इसके अलावा इसमें शानदार कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है, जिसकी रेंज 20 मीटर है।
