बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ओरिजनल फैशनइस्टा हैं लेकिन इस बार वो ट्रोलर के नि’शाने पर हैं। दरअसल, 18 फरवरी की रात फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका पादुकोण से लेकर अनुष्का शर्मा, अनन्या पांडे, रकुल प्रीत सिंह, माधुरी दीक्षित तक शामिल थीं।
बेहद खूबसूरत अवतार में नजर आ रहीं डीवाज में दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल हैं। लोग उनके मेकअप को लेकर कमेंट कर रहें हैं।दीपिका पादुकोण ने फेमिना ब्यूटी अवार्ड में बहुत ही ग्लैमरस लुक में एंट्री मारी थी। काले रंग के डीप वी कट प्लंगिंग नेक लाइन वाले बॉडीहगिंग गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

इस गाउन की स्लीव की जगह फर लगा हुआ था। जिसे पहन दीपिका बेहद स्टाइलिश नजर आ रहीं थीं। दीपिका पादुकोण की इस ड्रेस को देखकर लोग कॉपी कैट कह रहें है तो वहीं उनके मेकअप को लेकर भी यूजर ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
दीपिका के इस मेकअप को देखकर लोग उन्हें कमेंट करने से बाज नहीं आ रहें हैं। एक यूजर ने कहा कि लग रहा है बीमारों वाला मेकअप करा कर आ गईं हैं।
वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि दीपिका को कुछ खाने की जरूरत है।
