‘बिग बॉस 13’ में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की लव स्टोरी शुरू हुई थी। आसिम के हिमांशी को प्रपोज करने के बाद उनके परिवार वालों की प्रतिक्रिया भी आ रही थीं। उनके बयानों से ये जाहिर हो रहा था कि उन्हें इन दोनों का रिश्ता पसंद नहीं है।
इन सब बातों पर पानी तब फिरा जब हिमांशी आसिम के परिवार के साथ फिनाले के बाद पार्टी करती दिखीं। वहीं अब आसिम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने प्रशंसकों से गुजारिश की वो उनके और हिमांशी के रिश्ते का सम्मान करें।

आसिम रियाज ने ये पोस्ट ट्विटर पर साझा किया है। पोस्ट में आसिम ने लिखा- ‘मैं आप सभी का सम्मान करता हूं इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप लोग भी मेरा सम्मान करेंगे। घर में मेरा सफर टीवी पर दिखाए गए डेढ़ घंटे से ज्यादा चुनौतीपूर्ण था। मैं हिमांशी के साथ जुड़ा क्योंकि वह मेरी तरह ही नका’रात्मकता से गुजर रही थी। हम दोनों ने साथ आने का फैसला किया हालांकि ज्यादातर लोगों की राय इसके खि’लाफ थी।’
‘मुझे खेद है कि अगर किसी को किसी कारण से मेरी और उसकी बातों से दुख पहुंचा है। सम्मान और प्यार के लिए हमेशा अपने प्रशंसकों का आभारी रहूंगा। कृपया मुझे जज करें जितना आप चाहते हैं लेकिन मैं किसके साथ हूं ये जज न करें। आप सभी का सम्मान करता हूं और प्यार करता हूं।’
