शाओमी भारत की पहली ऐसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी बनने वाली है, जो स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC का इस्तेमाल करेगी। कंपनी के सीईओ मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह इसरो के चेयरमैन डॉ. के शिवन को रेडमी के20 प्रो देते हुए नजर आ रहे हैं। तो ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी उनके फोन को Redmi K20 Pro से बदलना चाहती है।

हालांकि, रेडमी के20 प्रो NavIC नेविगेशन सिस्टम को सपोर्ट नहीं करता है। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी जल्द ही अपने सभी मोबाइल में इस नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट देगी।
हाल ही में क्वालकॉम ने तीन नए प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 720जी, 662 और 460 लॉन्च किए थे। इन सभी चिपसेट में मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया NavIC नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट दिया गया है। आपको बता दें कि इसरो ने ही इस खास सिस्टम को तैयार किया है। वहीं, वर्तमान में लोग सबसे ज्यादा गूगल मेप्स का इस्तेमाल करते हैं।
