कैथी के हिंदी रीमेक में नजर आयेंगे अजय देवगन

बॉलीवुड के मेगा स्टार अजय देवगन की तमिल फिल्म ‘कैथी’ के हिंदी रीमेक में मुख्य किरदार निभाने की अफवाह तो बहुत दिन से चल रही थी। लेकिन अब खुद अजय ने सोशल मीडिया पर इस अफवाह को अमली जामा पहना दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की है कि वह तमिल फिल्म ‘कैथी’ के हिंदी रीमेक में मुख्य किरदार निभाएंगे।

add

फिल्म के निर्माता एस. आर. प्रभु ने भी अपने ट्विटर हैंडल से इस खबर को पक्का किया है। अभिनेता ने फिल्म साइन भी कर ली है, और अब एक ट्वीट के रूप में औपचारिक घोषणा करके इस खबर पर सच्चाई का ठप्पा भी लगा दिया है।

add 1

अजय देवगन अब अमित शर्मा की फिल्म ‘मैदान’ में एक खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म लीजेंड फुटबॉलर सयैद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित होगी। इसके अलावा वे फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में एक एयरफोर्स पायलट और निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘चाणक्य’ में दोहरा किरदार निभाते हुए दिखेंगे। इसी साल अजय एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ से तमिल फिल्मों की सरजमीं पर भी कदम रखेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading