टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित शो ‘मास्टर शेफ इंडिया’ सीजन 6 का फिनाले हो गया। शो के विजेता अबिनास नायक बने। ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ-साथ अबिनास को 25 लाख रुपये नकद मिले। इस सीजन को मशहूर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और विनीत भाटिया जज कर रहे थे।

फिनाले की बात करें तो अबिनास नायक के साथ आकांक्षा खत्री, ओनड्रिला बाला और स्मृतिश्री सिंह ने फाइनल तक सफर तय किया। 27 साल के अबिनास उड़ीसा से शो में हिस्सा लेने पहुंचे थे। ‘मास्टर शेफ इंडिया’ में हिस्सा लेने से पहले वो टेक्नोलॉजी एनालिस्ट का काम करते थे।
अबिनास अलग-अलग तरह के व्यंजनों से जजों को प्रभावित करने में कामयाब रहे।
