चेन्नई में बनने वाले देश के पहले ट्रांसजेंडर शेल्टर होम के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने 1.5 करोड़ की राशि प्रदान की है। ट्रांसजेंडर पर बन रही फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने फेसबुक पेज पर लिखा- शूटिंग के दौरान अक्षय से ट्रस्ट और चेन्नई में ट्रांसजेंडर होम बनाने की चर्चा की थी। अक्षय ने इतना सुनने के तुरंत बाद यह राशि दान कर दी।

राघव पिछले 15 साल से लॉरेन्स चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं। जिनमें शिक्षा, बच्चों के लिए घर, चिकित्सा और दिव्यांगों की मदद जैसे काम शामिल हैं। राघव ने बताया कि 15 साल पूरे होने के अवसर पर वे किन्नरों के लिए कुछ करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने शेल्टर होम बनाने की बात अक्षय के सामने रखी।
