रेलवे फिर एक बार युवाओं को नौकरी का मौका दे रहा है। इस बार पूर्वी रेलवे में बंपर भर्तियों होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां कुल 2792 पदों पर कि जाएंगी। जो युवा भारतीय रेलवे में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन युवाओं के पास ये सुनहरा मौका है।
पहले भर्ती प्रक्रिया 27 जनवरी, 2020 से शुरू होनी थी। लेकिन पूर्वी रेलवे बोर्ड ने इसकि तिथि को आगे बढ़ाकर 21 फरवरी कर दिया गया था। इसके उपरान्त बोर्ड द्वारा फिर तिथियाें में बदलाव किया गया है।
पद के नाम पदों की संख्या
ट्रेड अपरेंटिस 2792
5 मार्च, 2020 आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि है

04 अप्रैल,2020 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन दिए गए निश्चित समय में पूरा किया गया ही मान्य होगा।
