तापसी पन्नू की ‘थप्पड़’ ने तीसरे दिन किया इतने का कलेक्शन

तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ 28 फरवरी यानी शुक्रवार को रिलीज हुई । फिल्म में तापसी के काम की बहुत तारीफ हो रही है । साथ ही दर्शकों ने फिल्म की थीम को भी सराहा है । फिल्म की कहानी ‘एक थप्पड़’ के इर्द गिर्द घूमती है कि कैसे एक ‘थप्पड़’ आपके मन को चो’ट पहुंचा सकता है।

add १

‘थप्पड़’ फिल्म के तीसरे दिन करीब 6 करोड़ कमाने का अनुमान है । दूसरे दिन फिल्म ने 5.05 करोड़ का कलेक्शन किया। जबकि पहले दिन 3.07 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह से ये फिल्म तीन दिन में कुल 14 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। तापसी पन्नू की फिल्म थप्पड़ की कुल रिलीज लागत 30 करोड़ है। इसमें 23 करोड़ रुपये फिल्म की मेकिंग और सात करोड़ रुपये फिल्म के प्रचार प्रसार में हुआ खर्च शामिल है। इस फिल्म को भारत में 2300 और ओवरसीज में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।

‘थप्पड़’ फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा पवैल गुलाटी, माया सराओ, रत्ना पाठक, तनवी आजमी, कुमुद मिश्रा, गीतिका वैद्य, राम कपूर और दीया मिर्जा हैं। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading