प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘इस रविवार (8 मार्च) को मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट छोड़ने पर विचार कर रहा हूं। इस बारे में मैं आपको जानकारी दे दूंगा।’ उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई।
बॉलीवुड सेलेब्स तक उनके इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।विवेक अग्निहोत्री ने लिखा- अगर ऐसा है तो यह एक मास्टर स्ट्रोक है। वास्तविक व्यवधान पैदा करने वाला। नरेंद्र मोदी एक विचारशील और रचनाशील नेता हैं। हमेशा अद्वितीय विचार लेकर आते हैं। हमेशा एक एजेंडा लेकर चलते हैं। यहां तक कि उनके वि’रोधी भी इस बात से इनकार नहीं करते हैं।

रणवीर शौरी ने लिखा- ट्विटर कई बार प्रभावित करता है। यहां रहना थकाने वाला हो सकता है। एक ब्रेक लीजिए। यह वक्त भी गुजर जाएगा।
अशोक पंडित ने लिखा- मोदी की फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सर्जिकल स्ट्राइक।
पूजा बेदी ने लिखा- हे भगवान! मुझे हैरानी हो रही है।
