बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने फिल्म ‘इज लव इनफ? सर’ का ट्रेलर लॉन्च किया है। यह एक मराठी विधवा नौकरानी की कहानी है। वह अपने मालिक के प्रति आकर्षित हो जाती है जो अपनी सगाई टूटने के बाद अमेरिका से लौटा है। 71 वें अंतर्राष्ट्रीय कान फिल्म महोत्सव के क्रिटिक्स वीक कॉम्पिटिशन सेक्शन में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर किया गया था।

फिल्म की निर्माता निर्देशक और लेखिका रोहेना गेरा ने कहा, ‘सर, प्यार और उम्मीदों से भरी एक फिल्म है। मुझे विश्वास है कि यह प्यार दुनिया बदल सकता है। क्योंकि जब आप किसी को प्यार करते हैं तो दुनिया उसी की नजरों से देखते हैं और तब वह हमेशा कुछ जुदा जुदा सी नजर आती है। अगर हम वास्तविकता में दूसरे के नजरिए को देखें तो वह आपको बदल सकता है।’
फिल्म के मुख्य अभिनेता विवेक गोम्बर ने कहा, ‘हम इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं और रिलीज की तरफ देख रहे हैं। मुझे यह जानने की उत्सुकता है कि लोग इस फिल्म के बारे में क्या सोचेंगे। उम्मीद करता हूं कि उन्हें यह फिल्म पसंद आए और थियेटर से उतरने का नाम ही ना ले।
