तीन कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Moto G8 स्मार्टफोन

मोटोरोला ने जी सीरीज के लेटेस्ट डिवाइस मोटो जी8 को ब्राजील में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन में दमदार प्रोसेसर, एचडी डिस्प्ले और तीन कैमरे दिए हैं। वहीं, कंपनी जल्द मोटो जी8 स्मार्टफोन को यूरोप, अमेरिका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाजार में उतारेगी।

कंपनी ने इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत R$ 1,299 (करीब 20,800 रुपये) रखी है। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को Neon ब्लू और Pearl व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

add १

मोटोरोला ने इस फोन में 6.4 इंच का एचडी प्लस पंचहोल डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मिड-रेंज वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 एसओसी और चार जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है।

कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading