चीन से शुरू हुए को’रोना वा’यरस का असर देश में भी बड़े स्तर पर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई फिल्मों के शूट कैंसिल हो गए हैं तो वहीं अब आईफा को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है।दरअसल मध्यप्रदेश में होने वाले आईफा अवार्ड्स की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।
हालांकि अब ये कब आयोजित होगा, इस बारे में कोई निश्चित तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन आईफा के आयोजन को टालने का फैसला मध्यप्रदेश सरकार से बात करने के बाद ही किया गया है।

21वें आइफा पुरस्कारों के लिए बुधवार को हुए एलान में जोया अख्तर निर्देशित और रणवीर सिंह व आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली ब्वॉय ने सबसे ज्यादा 14 नामांकन हासिल किए हैं। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और जोया अख्तर की फिल्म निर्माण कंपनियों एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है।
दूसरे नंबर पर टी सीरीज की शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कबीर सिंह रही जिसे आठ नामांकन हासिल हुए। जी स्टूडियोज की फिल्म आर्टिकल 15 ने मध्य प्रदेश में होने जा रहे आइफा पुरस्कारों में सात नामांकन हासिल किए हैं।
