गौतम गुलाटी ने जसलीन को दिया ओवरएक्टिंग की दुकान का टैग

इन दिनों छोटे पर्दे का शो ‘मुझसे शादी करोगे’ काफी चर्चा में है। इस शो में बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट्स पारस छाबड़ा और शहनाज गिल कौर अपना स्वयंवर करवा रहे हैं। इन दोनों के दूल्हा और दुल्हन बनने के लिए बहुत से लड़के-लकड़कियों ने शो में हिस्सा लिया है।

एक बार फिर से ‘मुझसे शादी करोगे’ में गौतम गुलाटी पहुंचे।शो में पहुंचकर गौतम गुलाटी ने सभी कंटेस्टेंट के साथ काफी मस्ती की। शो में पहुंचकर उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में पब्लिक रिव्यू दिया और सभी को अलग-अलग टैग भी दिया।

add १

गौतम गुलाटी ने जसलीन मथारू को ओवरएक्टिंग की दुकान का टैग दिया। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। गौतम ने कहा कि पब्लिक ने एक घरवाले को ओवरएक्टिंग की दुकान का खिताब दिया है। आप लोगों के अनुसार वह कौन कंटेस्टेंट है जिसे लोगों ने ये टैग दिया होगा। सभी घरवाले संजना गलरानी का नाम लेते हैं लेकिन संजना खुद को नहीं जसलीन मथारू को ओवरएक्टिंग की दुकान मानती हैं।

इस बीच जसलीन और संजना के बीच बहसबाजी भी होती है। कुछ देर बाद गौतम गुलाटी पब्लिक की राय रखते हुए बताते हैं कि पूरे इंडिया की नजर में ओवरएक्टिंग की दुकान संजना गलरानी नहीं बल्कि जसलीन मथारू हैं। अपना नाम सुनकर जसलीन हैरान हो जाती हैं। वह कहती हैं, ‘क्योंकि मैं एक्सप्रेसिव हूं इसका ये मतलब नहीं कि मैं ओवरएक्टिंग करती हूं।’

इतना ही नहीं गौतम गुलाटी जसलीन को इस बात का यकीन दिलवाने के लिए दर्शकों के वीडियो भी दिखाते हैं जिसमें वह सभी जसलीन को ओवरएक्टिंग की दुकान कहते हैं।

add

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading